Market outlook: निफ्टी 19700 के नीचे फिसला, जानिए 25 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Market outlook:आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। जबकि इंडसइंड बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, बजाज फिनसर्व और एम एंड एम निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो एफएमसीजी इंडेक्स लगभग 2 फीसदी गिरा है। जबकि तेल एवं गैस, बैंक और मेटल प्रत्येक में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है

अपडेटेड Jul 24, 2023 पर 10:14 PM
Market outlook: निफ्टी बैंक में तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान चल रही है, जिसके चलते इसमें साइडवेज़ मूवमेंट हो रहा है। ऑप्शन आंकड़ों से पता चलता है कि कॉल राइटर और पुट राइटर 46000 स्ट्राइक पर काफी ज्यादा संख्या में डटे हुए हैं

Market outlook: 24 जुलाई को सेंसेक्स-निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी आज 19700 के नीचे फिसल गया है। वहीं, सेंसेक्स करीब 300 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 299.48 अंक या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 66384.78 पर और निफ्टी 72.70 अंक या 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 19672.30 के स्तर पर बंद हुआ है। आज लगभग 1731 शेयर बढ़े हैं। वहीं, 1873 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। जबकि 147 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज निफ्टी के टॉप लूजर रहे हैं। जबकि इंडसइंड बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, बजाज फिनसर्व और एम एंड एम निफ्टी के टॉप गेनर रहे हैं।

सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो एफएमसीजी इंडेक्स लगभग 2 फीसदी गिरा है। जबकि तेल एवं गैस, बैंक और मेटल प्रत्येक में 0.5 फीसदी की गिरावट आई है। दूसरी ओर, पावर और कैपिटल गुड्स इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़कर बंद हुआ है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट होकर बंद हुआ है।


उधर डॉलर के मुकाबले रुपए में आज मजबूती आई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 13 पैसे बढ़कर 81.82 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है। वहीं, भारतीय रुपया शुक्रवार को 81.95 के स्तर पर बंद हुआ था।

25 जुलाई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि बैंकिंग, एफएमसीजी, मेटल और तेल एवं गैस शेयरों में मुनाफावसूली के चलते बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली है। बाज़ार में हताशा जैसी कोई बात नहीं है। पिछले दो दिनों से दिख रहा करेक्शन एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इसकी पहले से ही उम्मीद थी। इन्फोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के नतीजे उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे हैं, निवेशक इस बुधवार को घोषित होने वाले अमेरिकी एफओएमसी के फैसले के पहले अपनी पोजीशन थोड़ी हल्की कर रहे हैं।

तकनीकी रूप से देखें तो एक धीमी शुरुआत के बाद निफ्टी को लगातार ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ा है। इंट्राडे चार्ट पर, निफ्टी लोअर टॉप फॉर्मेशन बनाए हुए है। डेली चार्ट पर, इसने एक छोटी बियरिश कैंडल बनाई है, जो काफी हद तक निगेटिव है। श्रीकांत चौहान का मानना है कि निफ्टी ने टेक्निकल करेक्शन का एक चरण पूरा कर लिया है। लेकिन 19750 का स्तर पार करने के बाद ही एक नई तेजी की उम्मीद की जा सकती है। अगर निफ्टी 19750 के ऊपर जाने में कामयाब नहीं होता है तो ये गिरावट 19600-19575 तक बढ़ सकती है। वहीं, 19750 से ऊपर जाने पर इंडेक्स 19800-19835 तक उछल सकता है।

IDBI Bank Q1 Results: नेट प्रॉफिट 62% बढ़कर 1224 करोड़ रुपए पर रही, एसेट क्वालिटी में दिखा सुधार

एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि निफ्टी बैंक में तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान चल रही है, जिसके चलते इसमें साइडवेज़ मूवमेंट हो रहा है। ऑप्शन आंकड़ों से पता चलता है कि कॉल राइटर और पुट राइटर 46000 स्ट्राइक पर काफी ज्यादा संख्या में डटे हुए हैं। हैं। इससे पता चलता है कि इंडेक्स की दिशा साफ नहीं है। ऐसे में बैंक निफ्टी में साइडवेज मूवमेंट देखने को मिल सकता है। अगर बैंक निफ्टी 46200 से नीचे बना रहता है तो यह गिरावट 45700-45000 पर स्थित अगले सपोर्ट की और बढ़ सकती है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।