उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आज 18 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6.5 फीसदी बढ़ गया है। कंपनी ने इस अवधि में 329.6 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि पिछले साल की समान तिमाही में बैंक ने ₹309.5 करोड़ का मुनाफा कमाया था। बैंक के शेयरों में आज 1.33 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक 53.41 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 10,463 करोड़ रुपये है।
