दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) ने आज यानी कि शुक्रवार 21 जुलाई अपने पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिये। पहली तिमाही में कंपनी को 1690 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। जबकि पिछले साल की समान तिमाही यानी कि Q1FY23 में रिपोर्ट किए गए 1,582 करोड़ रुपये से सालाना आधार पर 6.8 प्रतिशत अधिक है। जबकि तिमाही आधार पर देखें तो Q4FY23 में रिपोर्ट किए गए शुद्ध मुनाफे 1,670 करोड़ रुपये से 1.19 प्रतिशत अधिक रहा। पहली तिमाही के लिए कंपनी की आय 17 प्रतिशत बढ़कर 17,737.1 करोड़ रुपये रही। जबकि Q1FY23 में कपनी की आय 15,163 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर देखें तो आय Q4FY23 में रिपोर्ट किए गए 18,662 करोड़ रुपये के मुकाबले 4.95 प्रतिशत कम रही।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में ULTRATECH CEMENT का EBITDA घटकर 3050 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का EBITDA 3095 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 20.4% से घटकर 17.2% रही।
EBIT मार्जिन या OPM (ऑपरेटिंग-प्रॉफिट-मार्जिन) पहली तिमाही में 17.2 प्रतिशत रही। जो कि Q1FY23 में 20.4 प्रतिशत से 320 बेसिस प्वाइंट्स कम है।
ULTRATECH CEMENT लिमिटेड प्रमुख रूप से सीमेंट और सीमेंट से संबंधित प्रोडक्ट्स बनाती है। ये आदित्य बिड़ला समूह (Aditya Birla Group) की सहायक कंपनी है। कंपनी प्लांट्स और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स का एक व्यापक नेटवर्क संचालित करती है। कंपनी निर्माण उद्योग में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में सेवा प्रदान करती है। कंपनी के प्रोडक्ट रेंज में साधारण पोर्टलैंड सीमेंट, पोर्टलैंड पॉजोलाना सीमेंट और अन्य प्रकार के उत्पाद शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)