United Breweries का पहली तिमाही में मुनाफा 5 गुना बढ़कर ₹162.50 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू लगभग दोगुना हुआ

United Breweries Q1 Results: बीयर बनाने वाली यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (United Breweries Lts) ने बुधवार 27 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 200) के वित्तीय नतीजे जारी किए

अपडेटेड Jul 27, 2022 पर 11:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यूनाइटेड ब्रेवरीज का रेवेन्यू जून तिमाही में 95.88% बढ़कर 5,196.08 करोड़ रुपये रहा

बीयर बनाने वाली यूनाइटेड ब्रेवरीज लिमिटेड (United Breweries Lts) ने बुधवार 27 जुलाई को मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 200) के वित्तीय नतीजे जारी किए। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट पांच गुना बढ़कर 162.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 30.94 करोड़ रुपये था।

कंपनी में मुनाफे का कारण इसके बिक्री में शानदार ग्रोथ रही। कंपनी की ऑपरेशंस से होने वाली आमदनी जून तिमाही में 95.88 फीसदी बढ़कर 5,196.08 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 2,652.63 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा यूनाइटेड ब्रेवरीज का कुल खर्च जून तिमाही के में 4,988.37 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही से करीब 90.67 फीसदी अधिक है। बता दें कि यूनाइटेड ब्रेवरीज का कंट्रोल नीदरलैंड की मल्टीनेशनल कंपनी हेन्केन एनवी (Heineken NV) के पास है।


यह भी पढ़ें- Dividend Stocks: इस फार्मा कंपनी ने प्रत्येक शेयर पर 193 रुपये डिविडेंड देने का किया ऐलान, 8 अगस्त तय की रिकॉर्ड डेट, जानिए डिटेल

इस बीच यूनाइटेड ब्रेवरीज के शेयर बुधवार 27 जुलाई को NSE पर 1.10% की गिरावट के साथ 1,650.00 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 12.90% की तेजी आई है, जबकि पिछले एक साल में इसकी कीमत करीब 14.30% बढ़ी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।