Dividend Stocks: इस फार्मा कंपनी ने प्रत्येक शेयर पर 193 रुपये डिविडेंड देने का किया ऐलान, 8 अगस्त तय की रिकॉर्ड डेट, जानिए डिटेल

फार्मा कंपनी सनोफी इंडिया लिमिटेड (Sanofi India Ltd) ने प्रत्येक शेयर पर 193 रुपये का डिविडेंड (Dividend) देने का ऐलान किया है

अपडेटेड Jul 27, 2022 पर 7:35 PM
सनोफी इंडिया के शेयर बुधवार को NSE पर 3.5% गिरकर 6,369.75 रुपये पर बंद हुए

फार्मा कंपनी सनोफी इंडिया लिमिटेड (Sanofi India Ltd) ने प्रत्येक शेयर पर 193 रुपये का डिविडेंड (Dividend) देने का ऐलान किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मंगलवार 26 जुलाई को बैठक हुई थी, जिसमें 31 दिसंबर 2022 को खत्म होने वाले वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 193 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया गया है।

कंपनी ने बताया कि अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए 8 अगस्त 2022 को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। सनोफी इंडिया ने कहा कि डिविडेंड का भुगतान 22 अगस्त 2022 या उसके बाद किया जाएगा। बता दें कि सनोफी फ्रांस की मल्टीनेशनल फार्मा कंपनी है और सनोफी इंडिया उसकी ईकाई है, जो भारत में कारोबार करती है और भारतीय शेयर बाजार में सूचीबद्ध है।

जून तिमाही में मुनाफा 32% घटा

सनोफी इंडिया ने मंगलवार 26 जुलाई को जून 2022 में समाप्त हुई तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी ने बताया कि जून तिमाही में उसका मुनाफा 32.47 फीसदी घटकर 120.40 रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 178.30 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) जून तिमाही में 33.08% घटकर 176.80 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 264.20 करोड़ रुपये था।


यह भी पढ़ें- Rakesh Jhunjhunwaala के इस शेयर ने एक महीने में दिया 46% रिटर्न, क्या है आपके पास?

कंपनी की बिक्री भी जून तिमाही में 11.38 फीसदी घटकर 699.30 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 789.10 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय जूतन तिमाही में 715 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 806.2 करोड़ रुपये था। इसके अलावा जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 549.2 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 563.6 करोड़ रुपये था।

शेयर करीब 3.5% लुढ़का

इस बीच सनोफी इंडिया के शेयर बुधवार को NSE पर करीब 3.5 फीसदी गिरकर 6,369.75 रुपये के स्तर पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर करीब 0.47 फीसदी नीचे आया है, जबकि पिछले एक साल में इसमें करीब 21.38 फीसदी की गिरावट आई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।