Rakesh Jhunjhunwaala के इस शेयर ने एक महीने में दिया 46% रिटर्न, क्या है आपके पास?

स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस कंपनी का शेयर बुधवार, 27 जुलाई को बीएसई पर इंट्राडे में 10 फीसदी बढ़कर 769 रुपये के स्तर पर पहुंच गया

अपडेटेड Jul 27, 2022 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
स्टार हेल्थ के जून, 2022 में समाप्त तिमाही के नतीजों को मंजूरी देने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 29 जुलाई, 2022 को होनी है

Rakesh Jhunjhunwala Shares : राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली स्टार हेल्थ एंड अलायड इंश्योरेंस कंपनी (Star Health and Allied Insurance Company) का शेयर बुधवार, 27 जुलाई को बीएसई पर इंट्राडे में 10 फीसदी बढ़कर 769 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। जनरल इंश्योरेंस कंपनी के शेयर ने 1 जुलाई को 469.05 रुपये का अपना रिकॉर्ड लो छूआ था और तब से से शेयर 64 फीसदी मजबूत हो चुका है। पिछले एक महीने में शेयर शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 फीसदी का रिटर्न दे चुका है, जबकि इस दौरान एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) में 4.4 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।

झुनझुनवाला की कितनी है हिस्सेदारी

स्टार हेल्थ का शेयर देश के दिग्गज इनवेस्टर्स में शुमार राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल है। वह कंपनी के प्रमोटर भी हैं। 31 मार्च, 2022 तक राकेश झुनझुनवाला (14.4 फीसदी) और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला (3.11 फीसदी) की कंपनी में कुल 17.51 फीसदी हिस्सेदारी थी।


Yes Bank Shares: इन 3 वजहों से भाग रहा यस बैंक का शेयर, एक महीने में आई 14% की उछाल, जानिए डिटेल

स्टार हेल्थ ने बीते साल दिसंबर में शेयर बाजार में आगाज किया था और 900 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में शेयर लगभग 46 फीसदी टूट चुका है। हालांकि, निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी के बावजूद स्टार हेल्थ का शेयर इश्यू प्राइस से 15 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

29 जुलाई को होनी है बोर्ड मीटिंग

स्टार हेल्थ के जून, 2022 में समाप्त तिमाही के नतीजों को मंजूरी देने के लिए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 29 जुलाई, 2022 को होनी है।

इस मल्टीबैगर शेयर ने 5 साल में दिया 1460% रिटर्न, लेकिन दो दिन में क्यों आई 36% गिरावट?

उतार-चढ़ाव भरे बाजार के बीच पिछले एक महीने के दौरान शेयर में रैली के साथ यह शेयर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुमान को पीछे छोड़ने में सफल रहा है। घरेलू ब्रोकरेज ने इस महीने 3 जुलाई की अपनी रिपोर्ट में 700 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीद की सलाह दी थी। इस टारगेट को शेयर ने एक महीने से भी कम वक्त में हासिल कर लिया है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।