इस मल्टीबैगर शेयर ने 5 साल में दिया 1460% रिटर्न, लेकिन दो दिन में क्यों आई 36% गिरावट?

कंपनी के वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के नतीजों में सालाना और तिमाही दोनों आधार पर नेट प्रॉफिट में गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर उसके शेयरों पर दिख रहा है

अपडेटेड Jul 27, 2022 पर 2:03 PM
Story continues below Advertisement
Tanla Platforms दुनिया की सबसे बड़ी CPaaS प्लेयर है। कंपनी सालाना करीब 800 अरब इंटरैक्शन करती है

Tanla Platforms Shares : टैनला प्लेटफॉर्म्स ने भले ही बीते पांच साल में 1,460 फीसदी रिटर्न दिया हो, लेकिन पिछले दो सेशन में शेयर लगभग 36 फीसदी टूट चुका है। बुधवार, 27 जुलाई 2022 को शेयर बीएसई पर इंट्राडे में लगभग 19 फीसदी कमजोर होकर 588 रुपये पर पहुंच गया। दोपहर 1.30 बजे शेयर 17 फीसदी कमजोर होकर 606 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

दरअसल, कंपनी के वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के नतीजों में सालाना और तिमाही दोनों आधार पर नेट प्रॉफिट में गिरावट दर्ज की गई है। इसका असर उसके शेयरों पर दिख रहा है।

यस सिक्योरिटीज ने दी खरीद की सलाह


हालांकि, घरेलू ब्रोकरेज फर्म यस सिक्योरिटीज इस मल्टीबैगर स्टॉक पर अभी भी बूलिश है और 1,218 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ इस पर खरीद की सलाह दी है। इससे मौजूदा स्तर से शेयर में 100 फीसदी रिटर्न की संभावनाएं नजर आती हैं।

Zomato के शेयर टूटे तो कंपनी ने कर्मचारियों को 1-1 रुपए में 4.66 करोड़ शेयर बांट दिए, आज लौटी तेजी

ब्रोकरेज फर्म ने अपने नोट में कहा, “कुल मिलाकर नतीजे मिलेजुले रहे हैं। भले ही रेवेन्यू उम्मीद के अनुरूप है, लेकिन प्राइसिंग प्रेशर सहित कई दिक्कतों के चलते एबिटडा मार्जिन खासा कम हो गया है। पहली तिमाही सीजनली कमजोर तिमाही रहती है, इसीलिए तिमाही वार रेवेन्यू में कमी आई है।”

एचडीएफसी सिक्योरिटीज को उम्मीद, जारी रहेगी ग्रोथ

Tanla Platforms दुनिया की सबसे बड़ी CPaaS प्लेयर है। कंपनी सालाना करीब 800 अरब इंटरैक्शन करती है। भारत के A2P SMS का करीब 63 फीसदी हिस्सा Trubloq के जरिए प्रोसेस होता है।

Sansera Engineering के शेयर 7% टूटे , ऑर्डर कैंसिल होने से लगा झटका

HDFC Securities का मानना है कि कंपनी के एंटरप्राइस प्लेटफॉर्म की ग्रोथ जारी रहने की संभावना है। इसमें वित्त वर्ष 2022-24 के दौरान सालाना आधार पर 18-34 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि बढ़ती प्रतिस्पर्धा और टेलीकॉम कंपनियों के तरफ से हायर रेवेन्यू शेयरिंग की मांग के चलते नियर टर्म में कंपनी के मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है।

100 करोड़ रुपये रह गया नेट प्रॉफिट

जून, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 140 करोड़ रुपये से घटकर 100 करोड़ रुपये रह गया। वहीं टैनला के रेवेन्यू में तिमाही वार 6.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी का एबिटडा मार्जिन 530 बीपीएस घटकर 16.3 फीसदी रह गया।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।