मार्च 2024 तिमाही में यूनाइटेड ब्रूवरीज का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 81.55 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 8 गुना की बढ़ोतरी हुई। संबंधित अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 17.3 पर्सेंट की बढ़ोतरी के साथ 4,788.68 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने अपनी मीटिंग में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) के तौर पर जॉन कर्स्टन की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। यूनाइटेड ब्रूवरीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह नियुक्ति 1 अगस्त, 2024 से लागू होगी।
