UPL Q1 Result | एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन प्रोवाइडर कंपनी UPL ने आज अपने पहली तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए है। 30 जून 2022 को समाप्त वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 29.5 फीसदी बढ़कर 877 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 677 करोड़ रुपये पर रहा था। वहीं CNBC-TV18 के पोल में पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 606 करोड़ रुपये पर रहना का अनुमान किया गया था।
30 जून 2022 को समाप्त पहली तिमाही में कंपनी की आय 27.1 फीसदी की बढ़त के साथ 10,821 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8,515 करोड़ रुपये पर रही थी। वहीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 9,712 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान किया गया था।
30 जून 2022 को खत्म हुई पहली तिमाही में कंपनी का एबिटडा 1,863 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,343 करोड़ रुपये पर रही है जो कि सालाना आधार पर 25.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाता है। हीं CNBC-TV18 के पोल में इसके 2,042 करोड़ रुपये पर रहने का अनुमान था।
साल -दर -साल आधार पर पहली तिमाही में कंपनी की एबिटडा मार्जिन 21.9 फीसदी से मामूली घटकर 21.6 फीसदी पर रही है।
कंपनी को पहली तिमाही में 78 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ है। वहीं पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी को 63 करोड़ रुपये का एकमुश्त घाटा हुआ था।
कारोबार के अंत में आज की इस शेयर की चाल पर नजर डालें तो एनएसई पर यह शेयर 26.25 रुपये 3.54 फीसदी की बढ़त के साथ 767.35 रुपये पर बंद हुआ।