Varun Beverages Results: शुद्ध मुनाफा 22.4% बढ़कर ₹628.82 करोड़ रहा, रेवेन्यू भी 25% उछला

Varun Beverages Results: वरुण बेवरेजेज का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 22.4 प्रतिशत बढ़कर 628.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 514.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने मंगलवार 22 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए ये जानकारी दी। वरुण बेवरेजेज 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक के वित्त वर्ष का पालन करती है

अपडेटेड Oct 22, 2024 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
Varun Beverages Results: कंपनी का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 25.2% बढ़कर 4932.1 करोड़ पर रहा

Varun Beverages Results: वरुण बेवरेजेज का सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 22.4 प्रतिशत बढ़कर 628.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 514.06 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने मंगलवार 22 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए ये जानकारी दी। वरुण बेवरेजेज 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक के वित्त वर्ष का पालन करती है। कंपनी का रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 25.2 फीसदी बढ़कर 4932.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 3937.8 करोड़ रुपये था।

वहीं कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA सितंबर तिमाही में 30.5 फीसदी बढ़कर 1,151 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 882 करोड़ रुपये रहा था। वरुण बेवरेजेज ने इससे पहले 9 अक्टूबर को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशन (क्यूआईपी) के जरिए 7,500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी थी, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया, "सितंबर तिमाही के दौरान, कंपनी के बोर्ड ने 9 अक्टूबर 2024 को आयोजित अपनी बैठक में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) के जरिए 7,500 करोड़ (पहत्तर सौ करोड़ रुपये) तक की राशि इक्विटी शेयर जारी करके जुटाने पर विचार किया और उसे मंजूरी दी, जो कंपनी के इक्विटी शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के अधीन है।"


वरुण बेवरेजेज के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने कंपनी की मुनाफे में तेजी का श्रेय BevCo को दिया। उन्होंने कहा कि व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, प्रोडक्ट की अधिक पहुंच और प्रमुख बाजारों में मजबूत मांग से इसे सपोर्ट मिला है। जयपुरिया ने कहा, "यह मजबूत प्रदर्शन हमें अपनी विस्तार योजनाओं के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, जिसमें बैकवर्ड इंटीग्रेशन और दूसरी फैसिलिटी लगाना शामिल है, जिसके अगले साल परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।"

दोपहर 2.30 बजे के करीब, वरुण बेवरेजेज के शेयर एनएसई पर 2.05 फीसदी की तेजी के साथ 590.30 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। इस साल अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 18 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को लगभग 60 फीसदी का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ेंCity Union Bank के शेयर नतीजों के बाद बने रॉकेट, 14% उछला भाव, ब्रोकरेज ने दिया ₹200 का नया टारगेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।