Vedanta Q4 Result: वेदांता (Vedanta) ने आज यानी 28 अप्रैल को वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजे घोषित कर दिये। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 4.8 फीसदी घटकर 7,261 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि इसके पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 7,629 करोड़ रुपये पर रहा था।
चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू में शानदार बढ़त देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 41.1 फीसदी से बढ़कर 39,342 करोड़ रुपये पर रही है जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 27,874 करोड़ रुपये पर रही थी।
चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA 51.1 फीसदी की बढ़त के साथ 13,153 करोड रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 8,705 करोड़ रुपये पर रहा था।
सालाना आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA Margin पिछले वित्त वर्ष के चौथी तिमाही के 31.23 फीसदी से बढ़कर 33.43 फीसदी पर रहा है।
नतीजों पर बात करते हुए वेदांता ने कहा है कि कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 13768 करोड़ रुपये रहा। किसी तिमाही में अब तक का ये सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा रहा है। वहीं कंपनी के कर्ज में 6,590 करोड़ रुपये की गिरावट भी दर्ज की गई है।
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 31.5 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के पहले अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है।
आज के कारोबार में वेदांता का शेयर एनएसई पर 1.00 रुपये यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ411.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक क 52 वीक हाई 440.75 रुपये पर है जबकि इसका 52 वीक लो 239.30 रुपये पर है। कंपनी का वर्तमान मार्केट कैप 153,018 करोड़ रुपये है।