टाटा ग्रुप की AC बनाने वाली कंपनी वोल्टास ने आज 7 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी मार्च तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 19 फीसदी की गिरावट आई है। इस दौरान कंपनी ने 116 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में वोल्टास ने 144 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी के शेयरों में आज 4 फीसदी की गिरावट देखी गई है और यह शेयर BSE पर 1388.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
