Welspun India Q4 Result: मुनाफा 125.4 करोड़ रुपए रहा, कंपनी ने किया शेयर बायबैक का ऐलान

टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी Welspun India ने 27 अप्रैल को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 140 फीसदी बढ़ा है जबकि आमदनी में 3.3 फीसदी की गिरावट आई है

अपडेटेड Apr 27, 2023 पर 4:06 PM
Welspun India के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 27 अप्रैल को होनी है। इस बैठक में बोर्ड मार्च 2023 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2022-23 के नतीजों पर चर्चा करेगा। इस बैठक में कंपनी के वित्तीय नतीजे के साथ-साथ बोर्ड कंपनी के शेयर बायबैक प्लान और वित्त वर्ष 2023 के लिए डिविडेंड की सिफारिशों पर विचार करेगा।

Welspun India Q4  Result: टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी Welspun India ने 27 अप्रैल को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 140 फीसदी बढ़ा है जबकि आमदनी में 3.3 फीसदी की गिरावट आई है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 140 फीसदी बढ़कर 125.4 करोड़ रुपये पर रहा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 52.2 करोड़ रुपये पर था।

चौथी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू साल- दर-साल आधार पर 3.3 फीसदी टूटकर 2,154 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी की रेवेन्यू 2,227 करोड़ रुपये पर रही थी।

साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में कंपनी का एबिटा 24.7 फीसदी की बढ़त के साथ 278.5 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 223.3 करोड़ रुपये पर था। वहीं एबिटडा मार्जिन पिछली तिमाही के 10 फीसदी से बढ़कर 12.9 फीसदी पर आ गई है।


120 रुपये प्रति शेयर के भाव पर करेगी बायबैक

कंपनी के बोर्ड ने 120 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बायबैक को भी मंजूरी दी है। बायबैक पर कंपनी कुल 195 करोड़ रुपए खर्च करेगी और इसे टेंडर रूट के जरिए पूरा किया जाएगा। कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि बोर्ड ने 1.62 करोड़ शेयरों का बायबैक की मंजूरी दी है।

बता दें कि Welspun India टेरी टॉवेल बनाने वाली ये एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। Welspun India अपने होम टेक्सटाइल्स का करीब 94 फीसदी एक्सपोर्ट करती है।

27 अप्रैल के कारोबार में Welspun India का शेयर एनएसई पर 1.00 रुपये यानी 1.16 फीसदी की बढ़थ के साथ 87.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। स्टॉक का डे हाई 89.00 रुपये था जबकि डे लो 84.05 रुपये पर था। कंपनी का मार्केट कैप 8,601 करोड़ रुपये है।

गोदरेज कंज्यूमर 2825 करोड़ रुपये में रेमंड के कंज्यूमर केयर बिजनेस का करेगी अधिग्रहण

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।