WIPRO Q3 Result: कंपनी को 3050 करोड़ का मुनाफा, आय बढ़कर हुई 23,055.7 करोड़ रुपये

WIPRO का EBIT वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में 3,750.4 करोड़ रुपये रहा जबकि इस दौरान ये 3,547 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। वहीं दूसरी तिमाही में कंपनी का EBIT 3,380.1 करोड़ रुपये रहा था। तीसरी तिमाही में कंपनी की EBIT मार्जिन 16.3% रही हालांकि इसके 15.25% रहने का अनुमान था

अपडेटेड Jan 13, 2023 पर 4:35 PM
2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3050 करोड़ रुपये रहा जबकि कंपनी की आय इसी अवधि में 23,055.7 करोड़ रुपये रही
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    WIPRO Q3 Result: विप्रो (WIPRO) ने आज बाजार बंद होने बाद वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। आईटी सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने मुनाफे में अच्छी ग्रोथ दिखाई है। जबकि इसका रेवन्यू भी पिछली तिमाही से बढ़ा है। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा अनुमान से अधिक रहा। कंपनी का मुनाफा इस अवधि में बढ़कर 3050 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2660 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की आय वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में 23,055.7 करोड़ रुपये रही जबकि इसके 23,252 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था।

    वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में विप्रो का EBIT 3,750.4 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 3,547 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। इसी अवधि में कंपनी की EBIT मार्जिन 16.3% रही जबकि इसके 15.25% रहने का अनुमान था।

    तिमाही आधार पर कंपनी की EBIT मार्जिन में भी इजाफा हुआ। वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में कंपनी की मार्जिन 15.1 से बढ़कर 16.3% हो गई।


    तिमाही आधार पर आय और EBIT में हुआ इजाफा

    वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की आय तिमाही आधार पर बढ़कर 23,055.7 करोड़ रुपये रही। जबकि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 22,362.9 करोड़ रुपये रही।

    टाटा ग्रुप के इस शेयर में सस्ता ऑप्शन लेने से होगी तगड़ी कमाई, जानें शिवांगी सरडा के दमदार कॉल्स

    वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के दौरान विप्रो (WIPRO) का EBIT तिमाही आधार पर बढ़कर 3,750.4 करोड़ रुपये रहा। जबकि वित्त वर्ष 2023 की दूसरी तिमाही में कंपनी का EBIT 3,380.1 करोड़ रुपये रहा था।

    विप्रो ने किया 1 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

    वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के लिए नतीजों का ऐलान करते समय मुनाफा और आय में बढ़ोत्तरी होने के चलते कंपनी ने 1 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान भी किया।

    डॉलर आय बढ़ी और एट्रीशन रेट घटा

    तिमाही आधार पर कंपनी की डॉलर आय में इजाफा देखने को मिला। कंपनी की डॉलर आय बढ़कर $280.3 करोड़ रही जबकि दूसरी तिमाही में कंपनी की डॉलर आय $279.7 करोड़ रही थी।

    तीसरी तिमाही के दौरान एट्रीशन रेट के मोर्चे पर भी कंपनी को राहत मिली। Q3 में कंपनी का एट्रीशन रेट घटकर 21.2% रहा जबकि पिछली तिमाही में कंपनी का एट्रीशन रेट 23%  रहा था।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।