Wipro Q4FY23 Result : आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Wipro ने आज गुरुवार को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3,074.5 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में भी Wipro को 3087.3 करोड़ रुपये का लगभग समान मुनाफा हुआ था। इसका मतलब है कि सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा लगभग फ्लैट रहा है। हालांकि, जनवरी-मार्च 2023 में कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 11.17 फीसदी बढ़कर 23,190.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 20,860 करोड़ रुपये था।
