Yes Bank Q2 Results: शुद्ध मुनाफा 32% घटकर 153 करोड़ रुपये रहा

दूसरी तिमाही में बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 14.97 फीसदी से घटकर 12.89 फीसदी पर आ गया है

अपडेटेड Oct 22, 2022 पर 3:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सालाना आधार पर नेट एनपीए 5.55 फीसदी से घटकर 3.60 फीसदी पर आ गया है। दूसरी तिमाही में बैंक की प्रॉविजनिंग सालाना आधार पर 377.37 करोड़ रुपए से बढ़कर 582.81 करोड़ रुपए पर रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    YES Bank Q2 results:यस बैंक ने 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का स्टैंडएलोन मुनाफा सालाना आधार पर 32.2 गिरकर 152.8 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक का मुनाफा 225.50 करोड़ रुपए पर रहा था। सालाना के साथ ही तिमाही आधार पर भी बैंत के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि वर्तमान वित्त वर्ष के ही पिछली तिमाही (पहली तिमाही) में बैंक का मुनाफा 310.63 करोड़ रुपए रहा था।

    30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में बैंक कुल आय सालाना आधार पर 5430.30 करोड़ रुपए से बढ़कर 6394.11 करोड़ रुपए पर आ गई है।

    दूसरी तिमाही में YES Bank की ब्याज से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 31.7 फीसदी बढ़कर 1991.4 करोड़ रुपए पर आ गई है जो पिछले साल की इसी अवधि में 1512.2 करोड़ रुपए रही है।


    दूसरी तिमाही में बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 14.97 फीसदी से घटकर 12.89 फीसदी पर आ गया है। इसी तरह सालाना आधार पर नेट एनपीए 5.55 फीसदी से घटकर 3.60 फीसदी पर आ गया है। दूसरी तिमाही में बैंक की प्रॉविजनिंग सालाना आधार पर 377.37 करोड़ रुपए से बढ़कर 582.81 करोड़ रुपए पर रही है।

    Daily Voice: वित्त वर्ष 2023 में बनी रहेगी वोलैटिलिटी, बैंकिंग-कैपेक्स साइकिल और शहरी खपत से जुड़े शेयरों पर रहे नजर

    बता दें कि 20 अक्टूबर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सीए बास्क इन्वेस्टमेंट्स द्वारा यस बैंक लिमिटेड की 10 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनी को यस बैंक के बोर्ड में वोट देने का अधिकार भी मिल जाएगा। सीसीआई के मुताबिक अधिग्रहणकर्ता पूरी तरह से सीए मारन्स इन्वेस्टमेंट्स के स्वामित्व में है।

    इस खबर के चलते YES Bank के शेयर में शुक्रवार को तगड़ी खरीदारी का माहौल देखने को मिला था। शुक्रवार को इंट्राडे में YES Bank के शेयर का भाव 16.35 रुपये तक जाता दिखा था। इस शेयर में 1.50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। YES Bank का मार्केट कैपिटल 40600 करोड़ रुपये के करीब है। YES Bankने 9 सितंबर 2022 को 18.20 रुपये का स्तर टच किया था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।