Get App

कॉर्पोरेशन बैंक को 159 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में कॉर्पोरेशन बैंक को 159 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2017 पर 5:21 PM
कॉर्पोरेशन बैंक को 159 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में कॉर्पोरेशन बैंक को 159 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कॉर्पोरेशन बैंक को 388 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में कॉर्पोरेशन बैंक की ब्याज आय 25.9 फीसदी बढ़कर 1,229.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में कॉर्पोरेशन बैंक की ब्याज आय 976.8 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कॉर्पोरेशन बैंक का ग्रॉस एनपीए 10.81 फीसदी से बढ़कर 11.26 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कॉर्पोरेशन बैंक की नेट एनपीए 6.91 फीसदी से बढ़कर 7.64 फीसदी रहा है।

रुपये में कॉर्पोरेशन बैंक के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 15,611 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 15,828 लाख करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कॉर्पोरेशन बैंक का नेट एनपीए 9,561 करोड़ रुपये से बढ़कर 10315 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कॉर्पोरेशन बैंक की प्रोविजनिंग 826.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 933.7 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कॉर्पोरेशन बैंक की प्रोविजनिंग 1,881 करोड़ रुपये रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें