Air Asia पर DGCA ने लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना, एयर लाइन ने किया पायलट ट्रेनिंग नियमों का उल्लंघन

Air Asia पर DGCA ने 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एयर एशिया पर यह जुर्माना पायलट ट्रेनिंग नियमों का उल्लंघन करने के लिए लगाया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय 23 नवंबर से 25 नवंबर, 2022 के बीच एयर लाइन के पायलटों की ट्रेनिंग का परीक्षण भी किया था। जिसके बाद कंपनी पर यह जुर्माना लगाया है। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान सामने आए उल्लंघनों के लिए एयरएशिया के आठ परीक्षकों पर तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है

अपडेटेड Feb 11, 2023 पर 2:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Air Asia पर DGCA ने लगाया 20 लाख रुपये का जुर्माना, एयर लाइन ने किया पायलट ट्रेनिंग नियमों का उल्लंघन

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन कंपनी एयर एशिया (Air Asia) पर जुर्माना लगया है। DGCA ने एयर एशिया पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। DGCA ने एयर एशिया पर यह जुर्माना पायलट ट्रेनिंग नियमों को सही तरीके से फॉलो न किए जाने के मामले पर लगाया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय 23 नवंबर से 25 नवंबर, 2022 के बीच एयर लाइन के पायलटों की ट्रेनिंग का परीक्षण भी किया था। जिसके बाद कंपनी पर यह जुर्माना लगाया है। इसके अलावा डीजीसीए ने पायल ट्रेनिंग नियमों का उल्लंघन होने पर एयरलाइन के परीक्षकों पर भी जुर्माना लगाया है।

पायलट ट्रेनिंग के हेड को तीन महीने के लिए किया गया सस्पेंड

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने निरीक्षण के दौरान सामने आए पायलट ट्रेनिंग नियमों के उल्लंघनों के लिए एयरएशिया के आठ परीक्षकों पर भी तीन-तीन लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। DGCA ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि नागरिक उड्डयन नियामक ने टाटा ग्रुप के मालिकाना हक वाली एयरलाइन एयर एशिया के पायलट ट्रेनिंग के हेड को तीन महीने के लिए सस्पेंड भी कर दिया है। परीक्षण के दौरान यह पाया गया था कि पायलट प्रोफिसिएंशी और इंस्ट्रुमेंट रेटिंग जांच के दौरान कुछ जरूरी ट्रेनिंग एक्सरसाइज को फॉलो नहीं किया गया था।


 

Air India ने की एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी डील, एयरबस और बोइंग को दिया 540 प्लेन का ऑर्डर

जारी किया गया कारण बताओ नोटिस

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस पूरे मामले में एयर एशिया को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए DGCA ने एयर एशिया से पूछा है कि पायलट ट्रेनिंग के दौरान नियमों को सही से न फॉलो करने के लिए उसके ऊपर कार्रवाई क्यों न की जाय? एयर एशिया के जवाब के बाद DGCA ने एयर लाइन कंपनी पर कार्रवाई शुरू की है। DGCA ने 23 नवंबर से 25 नवंबर, 2022 के बीच परीक्षण किया था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।