Dhanlaxmi Bank : केरल (Kerala) के सबसे पुराने वित्तीय संस्थानों (financial institutions) में से एक धनलक्ष्मी बैंक का अंतहीन आंतरिक टकरावों वाला इतिहास रहा है। वर्षों के दौरान बोर्ड और टॉप मैनेजमेंट से जल्दी-जल्दी इस्तीफे या एक्जिट के कई मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से ज्यादातर एक्जिट की वजह प्रभावशाली शेयरहोल्डर्स और टॉप एग्जीक्यूटिव के बीच समय समय पर ‘पावर स्ट्रगल’ यानी अपनी पकड़ बनाने की कोशिशें रही हैं। समय से पहले निकलने वालों की लिस्ट खासी लंबी है।
