Get App

धनलक्ष्मी बैंक को ₹8.2 करोड़ का घाटा

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.86 फीसदी से बढ़कर 7.59 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2017 पर 6:22 PM
धनलक्ष्मी बैंक को ₹8.2 करोड़ का घाटा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक को 8.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक को 55.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक की ब्याज आय 12.1 फीसदी बढ़कर 76.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक की ब्याज आय 68.4 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक का ग्रॉस एनपीए 6.86 फीसदी से बढ़कर 7.59 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में धनलक्ष्मी बैंक का नेट एनपीए 2.52 फीसदी से बढ़कर 2.9 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें