Get App

दिलीप बिल्डकॉन का मुनाफा 2.5 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में दिलीप बिल्डकॉन का मुनाफा 2.5 गुना बढ़कर 108.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2017 पर 3:02 PM
दिलीप बिल्डकॉन का मुनाफा 2.5 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में दिलीप बिल्डकॉन का मुनाफा 2.5 गुना बढ़कर 108.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में दिलीप बिल्डकॉन का मुनाफा 43.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में दिलीप बिल्डकॉन की आय 41.9 फीसदी बढ़कर 1,389 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में दिलीप बिल्डकॉन की आय 979 करोड़ रुपये रही थी।

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में दिलीप बिल्डकॉन का एबिटडा 189.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 277.5 करोड़ रुपये रहा है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दिलीप बिल्डकॉन का एबिटडा मार्जिन 19.3 फीसदी से बढ़कर 20 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें