Get App

डिश टीवी को 68.5 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डिश टीवी को 68.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2016 पर 3:35 PM
डिश टीवी को 68.5 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डिश टीवी को 68.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डिश टीवी को 2.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डिश टीवी की आय 12 फीसदी बढ़कर 771.5 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डिश टीवी की आय 690 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डिश टीवी का एबिटडा 39 फीसदी बढ़कर 265 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डिश टीवी का एबिटडा 191 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डिश टीवी का एबिटडा मार्जिन 34.4 फीसदी हो गया है जबकि वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में डिश टीवी का एबिटडा मार्जिन 27.6 फीसदी रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डिश टीवी के औसत रेवेन्यू प्रति यूजर 172 करोड़ रुपये हो गए हैं। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डिश टीवी के औसत रेवेन्यू प्रति यूजर 171 करोड़ रुपये रहे थे।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डिश टीवी के सब्सक्रिप्शन रेवेन्यू 12.6 फीसदी बढ़कर 711 करोड़ रुपये हो गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें