Get App

डिवीज लैब्सः मुनाफा 9% बढ़ा, आय 13.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में डिवीज लैब्स का मुनाफा 9 फीसदी बढ़कर 268.3 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2017 पर 5:00 PM
डिवीज लैब्सः मुनाफा 9% बढ़ा, आय 13.6% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में डिवीज लैब्स का मुनाफा 9 फीसदी बढ़कर 268.3 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डिवीज लैब्स को 246.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में डिवीज लैब्स की आय 13.6 फीसदी बढ़कर 976.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में डिवीज लैब्स की आय 859.7 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डिवीज लैब्स का एबिटडा 232.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 380.8 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में डिवीज लैब्स का एबिटडा मार्जिन 37.6 फीसदी से बढ़कर 39 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें