Get App

ईक्लर्क्सः मुनाफा 11.4% घटा, आय 2.7% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ईक्लर्क्स का मुनाफा 11.4 फीसदी घटकर 86 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2017 पर 3:57 PM
ईक्लर्क्सः मुनाफा 11.4% घटा, आय 2.7% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ईक्लर्क्स का मुनाफा 11.4 फीसदी घटकर 86 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में ईक्लर्क्स का मुनाफा 97.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में ईक्लर्क्स की आय 2.7 फीसदी घटकर 324.6 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही ईक्लर्क्स की आय 333.5 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ईक्लर्क्स का एबिट 114.1 करोड़ रुपये से घटकर 90.9 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ईक्लर्क्स का एबिट मार्जिन 34.2 फीसदी से घटकर 28 फीसदी रहा है।

तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ईक्लर्क्स की डॉलर आय 4 फीसदी गिरकर 4.72 करोड़ डॉलर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें