Vedantu की यूनिकॉर्न क्लब में एंट्री, इनवेस्टर्स से मिली 10 करोड़ डॉलर की फंडिंग

फंडिंग का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी को मजबूत करने के साथ ही नई कैटेगरी में एक्सपैंशन के लिए होगा

अपडेटेड Sep 30, 2021 पर 9:47 AM

ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म Vedantu ने 10 करोड़ डॉलर का नया इनवेस्टमेंट हासिल किया है जिससे इसका वैल्यूएशन 1 अरब डॉलर से अधिक हो गया है। देश में एजुकेशन टेक्नोलॉजी सेगमेंट में यूनिकॉर्न का दर्जा हासिल करने वाला यह पांचवां स्टार्टअप बन गया है। इससे पहले इस सेगमेंट में Byju’s, Unacademy, UpGrad और Eruditus ने यूनिकॉर्न क्लब में एंट्री की थी।

Vedantu को सिंगापुर के एक इनवेस्टर के अलावा मौजूदा इनवेस्टर्स से सीरीज E राउंड की फंडिंग मिली है।

मार्केट में 98 प्रतिशत स्पेक्युलेटर्स हैं, उनके लिए कोई सलाह नहीं दी जा सकतीः रामदेव अग्रवाल

बेंगलुरु के इस स्टार्टअप ने सात वर्ष पहले लाइव ट्यूटरिंग सर्विसेज शुरू की थी। इसका टारगेट अगले वर्ष मार्च तक पांच लाख पेड यूजर्स तक पहुंचने का है।

Vedantu के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, वामसी कृष्णा ने बताया कि अभी यह संख्या लगभग दो लाख है।

इस स्टार्टअप के चार फाउंडर्स दोस्त हैं और सभी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएट हैं।


Vedantu 3 से 18 वर्ष तक के छात्रों को लाइव क्लासेज की पेशकश करता है। इनमें स्कूल की पढ़ाई के अलावा इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाती है।

इसने फंडिंग का इस्तेमाल अपने टेक्नोलॉजी को मजबूत करने के साथ ही नई कैटेगरी में एक्सपैंशन के लिए करने की योजना बनाई है।

Vedantu का वार्षिक रेवेन्यू लगभग 6.5 करोड़ डॉलर है। इसे मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के अंत तक रेवेन्यू में 4.5 गुणा तक बढ़ोतरी होने का अनुमान है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।