Get App

आयशर मोटर्स के मुनाफे में 50% की बढ़ोतरी

तीसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 50 फीसदी बढ़कर 418.2 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 01, 2017 पर 2:36 PM
आयशर मोटर्स के मुनाफे में 50% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 50 फीसदी बढ़कर 418.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आयशर मोटर्स का मुनाफा 278.7 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में आयशर मोटर्स की आय 42.6 फीसदी बढ़कर 2071.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में आयशर मोटर्स की आय 1452.1 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आयशर मोटर्स का एबिटडा 357.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 577 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आयशर मोटर्स का एबिटडा मार्जिन 29.46 फीसदी से बढ़कर 31.45 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें