अक्टूबर महीने में आयशर मोटर्स के लिए रॉयल एनफील्ड की बिक्री काफी बेहतर रही है। साल दर साल आधार पर अक्टूबर में रॉयल एनफील्ड की बिक्री में 33 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस साल अक्टूबर में रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री 59127 यूनिट रही है। वहीं, पिछले साल अक्टूबर में रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री 44522 यूनिट रही है।
