Get App

आयशर मोटर्सः रॉयल एनफील्ड की बिक्री 41% बढ़ी

नवंबर महीने में आयशर मोटर्स के लिए रॉयल एनफील्ड की बिक्री ने जबर्रदस्त रफ्तार पकड़ी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 01, 2016 पर 11:27 AM
आयशर मोटर्सः रॉयल एनफील्ड की बिक्री 41% बढ़ी

नवंबर महीने में आयशर मोटर्स के लिए रॉयल एनफील्ड की बिक्री ने जबर्रदस्त रफ्तार पकड़ी है। साल दर साल आधार पर नवंबर में रॉयल एनफील्ड की बिक्री 41 फीसदी बढ़ी है।

इस साल नवंबर में आयशर मोटर्स ने रॉयल एनफील्ड की कुल 57,313 यूनिट बेची हैं। वहीं, पिछले साल नवंबर में आयशर मोटर्स ने रॉयल एनफील्ड की कुल 40,769 यूनिट बेची थी। हालांकि महीने दर महीने आधार पर रॉयल एनफील्ड की बिक्री में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। महीने दर महीने आधार पर रॉयल एनफील्ड की कुल बिक्री 59,127 यूनिट से 3.1 फीसदी घटकर 57,313 यूनिट रही है।

वहीं आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। सालाना आधार पर नवंबर में आयशर मोटर्स के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 3,639 यूनिट से 12.7 फीसदी घटकर 3,176 यूनिट रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें