पिछले महीने 15 जून को इस कंपनी के शेयरों ने अनलिस्टेड मार्केट में 5 फीसदी का अपर सर्किट टच किया था। तब वह शेयर 9.09 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। अब यह शेयर  80,000 रुपए प्रति शेयर पर ट्रेड कर रहा है। यानी एक महीने के भीतर यह पेनी स्टॉक्स 9,00,000 फीसदी चढ़ा है। आखिर यह कौन सा शेयर हैं? यह शेयर है Elcid Investments का। यह एक माइक्रोकैप कंपनी है। इकोनॉमिक टाइम्स क एक खबर के मुताबिक, पिछले एक महीने में देखा जाए तो कंपनी की बैलेस में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है। फिर क्यों अनलिस्टेड मार्केट में इसकी डिमांड बढ़ी है?

Elcid Investments की खासियत बस ये रही कि यह ब्लूचिप कंपनी एशियन पेंट्स के प्रमोटर्स में से एक है। साथ ही यह कंपनी फिस्कल ईयर 2017 से ही लगातार 15 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड दे रही है। अनलिस्टेड मार्केट में कम लिक्विडिटी वाले और बाजार से डीलिस्ट हो चुके शेयरों की ट्रेडिंग होती है।
 
इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, अनलिस्टेड शेयरों में डील करने वाली कंपनी आर्म्स सिक्योरिटीज के संभव अग्रवाल ने कहा, "यह बहुत कम ट्रेड होने वाला शेयर हा। लोग इसमें बाजार से बाहर ट्रेड करते हैं। इस शेयर की कीमत सीधे एशियन पेंट्स की कीमत से जुड़ी है।"

उन्होंने कहा, "आम तौर पर HNI इनवेस्टर्स इसमें पैसा लगाते हैं। हमारे पास इस शेयर से जुड़ी काफी पूछताछ हो रही है।" 15 जून को इसके शेयर 9.09 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। उस दिन कंपनी के शेयरों ने 5 फीसदी का अपर सर्किट टच किया था। BSE के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल इस शेयर में सिर्फ 6 बार ट्रेडिंग हुई है।

BSE पर मौजूद डाटा के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट में Elcid Investments के सिर्फ 2 लाख शेयर हैं। 30 जून 2020 तक पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 50,250 शेयर थे जबकि प्रमोटर्स के पास 1,49,750 शेयर थे।

Elcid Investments के पास एशियन पेंट्स के करीब 2.83 करोड़ शेयर हैं। इस हिसाब से मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से Elcid Investments का एशियन पेंट्स में 4900 करोड़ रुपए का निवेश है। हालांकि Elcid Investments  का मार्केट कैपिटलाइजेशन सिर्फ 0.18 करोड़ रुपए है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।