Get App

Elon Musk की कंपनी टेस्ला ने 2 साल में दूसरी बार Stock Split का किया ऐलान, उछले शेयर

Elon Musk की कंपनी टेस्ला ने सोमवार को दो साल के अंदर दूसरी बार अपने शेयरों के विभाजन का ऐलान किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 28, 2022 पर 11:00 PM
Elon Musk की कंपनी टेस्ला ने 2 साल में दूसरी बार Stock Split का किया ऐलान, उछले शेयर
Tesla के शेयरों में स्टॉक स्पिल्ट के बाद सोमवार को 8.02 फीसदी की तेज उछाल आई

दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलॉन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला (Tesla) ने सोमवार को दो साल के अंदर दूसरी बार अपने शेयरों के विभाजन (Stock Split) का ऐलान किया। टेस्ला के इस ऐलान के बाद उसके शेयरों में सोमवार को करीब 8 फीसदी की तेज उछाल देखी गई।

कंपनी ने एक नियामकीय फाइलिंग में बताया कि वह शेयरधारकों की आगामी सालाना बैठक में अपने अधिकृत शेयरों की संख्या बढ़ाने के लिए अनुरोध करने की योजना बना रही है ताकि वह डिविडेंट के रूप में स्टॉक को विभाजित कर सके।

हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि यह Stock Split कब होगा या किस अनुपात में होगा। हालांकि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी हाल में कुछ और टेक कंपनियों में शेयरों के विभाजन के मॉडल को अपना सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें