Emami Q1 results : नेट प्रॉफिट 86.6% बढ़कर 137.7 करोड़ रुपये पर रहा, आय 6.8% बढ़ी

Emami Q1 results : इमामी लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर हर्ष वी अग्रवाल ने कहा कि चुनौतीपूर्ण काोबारी माहौल के बावजूद पहली तिमाही में कंपनी को घरेलू कारोबार में 7 फीसदी की अच्छी ग्रोथ हुई है जिससे खुशी हो रही है। खराब गर्मी के मौसम और बेमौसम बारिश ने कंपनी की ग्रीष्मकालीन बिक्री पर दबाव बनाया। लेकिन कंपनी के गैर-ग्रीष्मकालीन पोर्टफोलियो में 16 फीसदी की जोरदार ग्रोथ हुई है

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 3:49 PM
Story continues below Advertisement
30 जून 2023 को समाप्त हुई तिमाही में इमामी लिमिटेड की EBIDTA औसत आधार पर 10 फीसदी की बढ़त के साथ 190 करोड़ रुपये पर रही, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 173 करोड़ रुपये पर थी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Emami Q1 results : इमामी लिमिटेड (Emami Ltd) ने 30 जून 2023 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 86.6 फीसदी की बढ़त दर्ज करते हुए 137.7 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही कंपनी की कंसोलीडेटेड नेट प्रॉफिट 73.8 करोड़ रुपए पर रही थी। इस अवधि में कंपनी की कंसोलीडेटेड आय सालाना आधार पर 6.8 फीसदी की बढ़त के साथ 825.66 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही कंपनी की कंसोलीडेटेड आय 773.31 करोड़ रुपए पर रही है।

    मार्जिन में सुधार

    30 जून 2023 को खत्म हुई तिमाही में इमामी लिमिटेड की EBIDTA सालाना आधार पर 10 फीसदी की बढ़त के साथ 190 करोड़ रुपए पर रही है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 173 करोड़ रुपए पर रही थी। वहीं, EBIDTA मार्जिन सालाना आधार पर 22.4 फीसदी से बढ़कर 23 फीसदी पर रही है।


    कंपनी को नतीजों पर बात करते हुए इमामी लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर हर्ष वी अग्रवाल ने कहा कि चुनौतीपूर्ण काोबारी माहौल के बावजूद पहली तिमाही में कंपनी को घरेलू कारोबार में 7 फीसदी की अच्छी ग्रोथ हुई है जिससे खुशी हो रही है। खराब गर्मी के मौसम और बेमौसम बारिश ने कंपनी की ग्रीष्मकालीन बिक्री पर दबाव बनाया। लेकिन कंपनी के गैर-ग्रीष्मकालीन पोर्टफोलियो में 16 फीसदी की जोरदार ग्रोथ हुई है।

    इमामी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि ग्रीष्मकालीन पोर्टफोलियो की बिक्री को छोड़ दें तो कंपनी के घरेलू कारोबार में 16 फीसदी की जोरदार ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं, वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी को घरेलू कारोबार की कुल ग्रोथ 7 प्रतिशत रही है। हालांकि, बेमौसम बारिश के चलते इस तिमाही के दौरान ग्रीष्मकालीन पोर्टफोलियो में 5 फीसदी की गिरावट आई है।

    एफ एंड ओ मैनुअल : फार्मा शेयरों से मिल रहा सपोर्ट, निफ्टी के 19900 और 19200 के बीच कंसोलीडेट होने की उम्मीद

    मॉडर्न ट्रेड और ईकॉमर्स कारोबार में जोरदार ग्रोथ

    पहली तिमाही में इमामी के मॉडर्न ट्रेड और ईकॉमर्स कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में क्रमशः 45 फीसदी और 47 फीसदी की अच्छी बढ़त देखने को मिली है। सार्क, जीसीसी और सीआईएस रीजन के साथ होने वाले कारोबार में मजबूत ग्रोथ के कारण कंपनी के इंटरनेशनल कारोबार में सालाना आधार पर 8 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर कंपनी के इंटरनेशनल कारोबार में 11 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है।

    इस तिमाही में नवरत्न, 7 ऑयल्स इन वन, फेयर एंड हैंडसम और क्रीम 21 जैसे प्रमुख ब्रांडों की मजबूत दोहरे अंक की वृद्धि देखी गई। इस तिमाही में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कंपनी के नवरत्न, 7 ऑयल्स इन वन, फेयर एंड हैंडसम और क्रीम 21 जैसे प्रमुख ब्रांडों की बिक्री में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिली है।

    185.3 करोड़ रुपये का शेयरों बॉयबैक संपन्न

    इमामी लिमिटेड ने 185.3 करोड़ रुपये (ब्रोकरेज, कर और लेवी को छोड़कर) के अपने शेयरों बॉयबैक को भी पूरा कर लिया है। बायबैक के बाद कंपनी की शेयर पूंजी 44.12 करोड़ रुपये से घटकर 43.65 करोड़ रुपये हो गई है। इसके चलते कंपनी में प्रमोटर हिस्सेदारी 54.27 फीसदी से बढ़कर 54.84 फीसदी हो गई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।