एफ एंड ओ मैनुअल : फार्मा शेयरों से मिल रहा सपोर्ट, निफ्टी के 19900 और 19200 के बीच कंसोलीडेट होने की उम्मीद

F&O Manual : बाजार जानकारों को उम्मीद है कि निफ्टी 19900 और 19200 के बीच कंसोलीडेट होता दिखेगा। किसी तेजी में इसमें 19600 का स्तर अहम होगा। अगर निफ्टी ये लेवल पार कर लेता है तो फिर इसमें और तेजी आती दिखेगी। वहीं इसके 19300 से नीचे फिसलने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। आरईसी लिमिटेड, पीएफसी, आइडिया और डिविसलैब के लिए बुलिश सेटअप देखने को मिल रहा है

अपडेटेड Aug 07, 2023 पर 2:26 PM
Story continues below Advertisement
F&O Manual : ऑप्शन आंकड़ों से पता चलता है कि 19600 के स्तर के आसपास कॉल और पुट राइटर्स के बीच जोरदार खींचतान देखने को मिल रही है। निफ्टी के लिए 19500 को आसपास पहला सपोर्ट दिख रहा है। उसके बाद 19400 को के स्तर पर अगला सपोर्ट है

F&O Manual : 7 अगस्त को, भारतीय इक्विटी बाजार अपने दिन के हाई से थोड़ा नीचे आया है, लेकिन दोपहर के कारोबार के दौरान इसमें बढ़त कायम है। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार आज बढ़त के साथ खुले। फार्मा शेयरों में हुई खरीदारी ने एफएमसीजी की तरफ हुई बिकवाली को संतुलित कर दिया। जिसके चलते बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान में बने रहने में कामयाब रहे हैं। 1:45 बजे के आसपास निफ्टी 88.50 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ 19605.50 के आसपास दिख रहा था। वहीं, बैंक निफ्टी 0.13 फीसदी की बढ़त के साथ 44938.80 के स्तर पर दिख रहा था। जबकि सेंसेक्स 281.18 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 66,002.43 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

क्या कहते हैं ऑप्शन आंकड़े

ऑप्शन आंकड़ों से पता चलता है कि 19600 के स्तर के आसपास कॉल और पुट राइटर्स के बीच जोरदार खींचतान देखने को मिल रही है। निफ्टी के लिए 19500 को आसपास पहला सपोर्ट दिख रहा है। उसके बाद 19400 को के स्तर पर अगला सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की तरफ 19700, 19800 और 20000 पर रजिस्टेंस है।


करेक्शन में क्वालिटी शेयरों में खरीदारी की राय

बाजार जानकारों को लगता है कि निफ्टी में 19900-19200 की बड़ी रेंज में चल रहा कंसोलीडेशन लम्बा खिंच सकता है। ऐसे में चालू नतीजों के मौसम स्टॉक विशेष एक्शन देखने को मिल सकता है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का कहना है कि एक सेक्युलर बुल मार्केट में दूसरी बार आया करेक्शन बाजार के लिए अच्छा है। इससे बाजार ओवरबॉट जोन से बाहर निकलकर नई तेजी के लिए तैयार होगा। इस तरह के हेल्दी करेक्शन में क्वालिटी शेयरों में खरीदारी करना सबसे बेहतर रणनीति होगी।

July Auto Sales : जुलाई में ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री सलाना आधार पर 10% बढ़ी, लेकिन मासिक आधार पर 5% घटी : FADA

एंजेल वन के समीत चव्हाण की राय

पिछले हफ्ते निफ्टी ग्लोबल बाजार में आई बिकवाली का शिकार हो गया था। एंजेल वन लिमिटेड के समीत चव्हाण का मानना है कि अगर आगे ग्लोबल मार्केट में फिर कोई गड़बड़ होती है तो निफ्टी नीचे की तरफ 19400 - 19300 की ओर फिसल सकता है। आगे इसमें 19,000 – 18,800 का निचला स्तर भी मुमकिन है। वहीं, अगर ग्लोबल संकेत पॉजिटिव हो जाते हैं और निफ्टी 19600 को ऊपर टिकने में कामयाब रहता है तो फिर इसमें और तेजी आ सकती है।

REC, PFC, Idea और Divislab में लॉन्ग बिल्डअप

अलग-अलग स्टॉक्स पर नजर डालें तो REC Ltd, PFC, Idea और Divislab में लॉन्ग बिल्डअप देखने को मिला है। लॉन्ग बिल्ड-अप एक तेजी का संकेत है जो तब होता है जब ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम शेयर की कीमत में वृद्धि के साथ बढ़ता है। वोडाफोन आइडिया, एचपीसीएल और ग्लेनमार्क में भी लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला।

Britannia, ABFRL और Dixon में शॉर्ट बिल्ड अप

दूसरी तरफ, Britannia, ABFRL और Dixon में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला है। शॉर्ट बिल्ड-अप एक मंदी का संकेत है जो उच्च ओपन इंटरेस्ट और वॉल्यूम के साथ स्टॉक की कीमत गिरने पर होता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।