Get App

इक्विटास होल्डिंग्स के मुनाफे में 33.2% की बढ़ोतरी

चौथी तिमाही में इक्विटास होल्डिंग्स का मुनाफा 33.2 फीसदी बढ़कर 46.8 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 07, 2016 पर 12:29 PM
इक्विटास होल्डिंग्स के मुनाफे में 33.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में इक्विटास होल्डिंग्स का मुनाफा 33.2 फीसदी बढ़कर 46.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इक्विटास होल्डिंग्स का मुनाफा 36.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में इक्विटास होल्डिंग्स की आय 51.5 फीसदी बढ़कर 319.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में इक्विटास होल्डिंग्स की आय 210.9 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इक्विटास होल्डिंग्स का ग्रॉस एनपीए 1.33 फीसदी से मामूली बढ़कर 1.34 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में इक्विटास होल्डिंग्स की नेट एनपीए 0.97 फीसदी से घटकर 0.94 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें