फोर्स मोटर्सः मुनाफा 86.6% बढ़ा, आय 10.2% बढ़ी

वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में फोर्स मोटर्स का मुनाफा 86.6 फीसदी बढ़कर 27.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 13, 2019 पर 3:09 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में फोर्स मोटर्स का मुनाफा 86.6 फीसदी बढ़कर 27.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तिमाही में फोर्स मोटर्स का मुनाफा 14.7 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी की अन्य आय 9.7 करोड़ रुपये से 20.6 करोड़ रुपये हो गया है।

    वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में फोर्स मोटर्स की आय 10.2 फीसदी बढ़कर 826.1 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2018 की तिमाही में फोर्स मोटर्स की आय 749.5 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में फोर्स मोटर्स का एबिटडा 45.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 57.7 करोड़ रुपये रहा है। साल दल साल आधार पर फोर्स मोटर्स का एबिटडा मार्जिन 6.1 फीसदी से बढ़कर 7 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।