GAIL Q3:मुनाफा 92% घटकर 245 करोड़ रुपए पर रहा, 5% टूटा शेयर

GAIL Q3:तीसरी तिमाही में कंपनी के कुछ सेगमेंट में सालाना आधार पर काफी गिरावट देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी के नेचुरल गैस मार्केटिंग सेगमेंट को 86 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं, पेट्रोकेमिकल्स सेगमेंट को 348 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है

अपडेटेड Jan 30, 2023 पर 4:18 PM
GAIL Q3:एनएसई पर गेल का शेयर आज 4.20 रुपए यानी 4.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 94.95 के स्तर पर बंद हुआ है

GAIL Q3: गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Gas Authority of India Ltd (GAIL) ने 30 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में GAIL के स्टैंडअलोन मुनाफे में सालाना आधार पर 92 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और ये 245 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, पिछले वित्तवर्ष की इसी अवधि में कंपनी का मुनाफा 3287 करोड़ रुपए पर रहा था। तिमाही आधार पर देखें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 84 फीसदी घटा है। वर्तमान वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को 1537 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

गेल के शेयरों पर नतीजे के बाद दिखा दबाव

कमजोर नतीजों के बाद आज इस सरकारी कंपनी के शेयरों में दबाव देखने को मिला। एनएसई पर गेल का शेयर आज 4.20 रुपए यानी 4.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 94.95 के स्तर पर बंद हुआ है। आज का इस शेयर का दिन का हाई 99.90 रुपए का है वहीं, इसका आज का दिन का लो 91.85 रुपए का है। स्टॉक का 52 वीक हाई 115.67 रुपए का और 52 वीक लो 83 रुपए का है। आज स्टॉक का वॉल्यूम 29977754 शेयरों का रहा। कंपनी का मार्केट कैप 62430 करोड़ रुपए है।


कंपनी की आय में सालाना आधार पर 37.2 फीसदी की बढ़त

31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में कंपनी की आय सालाना आधार पर 37.2 फीसदी की बढ़त के साथ 35380 करोड़ रुपए पर रही है। तिमाही आधार पर दिसंबर तिमाही में कंपनी का EBITDA 1764 करोड़ रुपए से घटकर 264 करोड़ रुपए रहा है। इस अवधि में कंपनी की EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 4.58 फीसदी से घटकर 0.8 फीसदी रहा है।

Budget 2023: अगर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाती तो बाजार होगा खुश

नेचुरल गैस मार्केटिंग सेगमेंट को 86 करोड़ रुपये का घाटा

तीसरी तिमाही में कंपनी के कुछ सेगमेंट में सालाना आधार पर काफी गिरावट देखने को मिली है। इस अवधि में कंपनी के नेचुरल गैस मार्केटिंग सेगमेंट को 86 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं, पेट्रोकेमिकल्स सेगमेंट को 348 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसकी तरह एलपीजी और लिक्विड हाइड्रोकार्बन सेगमेंट को एबिटडा लेवल पर 29 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया पर अपने प्रिव्यू नोट में कहा था कि पिछली तिमाही में गेल के हर सेगमेंट को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है।

स्टॉक 2023 में अब तक 2 फीसदी टूटा

स्टॉक की चाल पर नजर डालें तो ये स्टॉक 2023 में अब तक 2 फीसदी टूट चुका है। एक हफ्ते में ये शेयर 7.14 फीसदी टूटा है। वहीं, 1 महीने में ये शेयर 1.15 फीसदी गिरा है। जबकि पिछले तीन महीने में ये शेयर 5.44 फीसदी भागा है। वहीं, 1 साल में ये शेयर 0.44 फीसदी बढ़ा है। वही, 3 साल में इस शेयर में 15.47 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।