Get App

Gautam Adani ने कहा, सीमेंट बिजनेस में एंट्री इंडिया की ग्रोथ स्टोरी में हमारे भरोसे को बताती है

Gautam Adani ने कहा कि इंडिया दुनिया में सीमेंट का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। लेकिन, यहां प्रति व्यक्ति खपत सिर्फ 250 किलोग्राम है, जबकि चीन में यह 1,600 किलोग्राम है। इस तरह कम से कम सात गुना ग्रोथ की गुंजाइश है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 20, 2022 पर 2:11 PM
Gautam Adani ने कहा, सीमेंट बिजनेस में एंट्री इंडिया की ग्रोथ स्टोरी में हमारे भरोसे को बताती है
अडानी ग्रुप इंडिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला कॉर्पोरेट ग्रुप है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 260 अरब डॉलर है।

Adani Group के चेयरमैन Gautam Adani ने कहा है कि सीमेंट बिजनेस में एंट्री इंडिया की ग्रोथ स्टोरी में उनके मजबूत भरोसे के बारे में बताती है। अडानी ग्रुप ने Ambuja Cements और ACC के अधिग्रहण के साथ सीमेंट बिजनेस में एंट्री की है। उसने Holcim AG से ये दोनों कंपनियां खरीदी है।

अडानी ग्रुप ने होलसिम से हिस्सेदारी खरीदने के बाद दोनों कंपनियों के शेयरहोल्डर्स के लिए ओपन ऑफर पेश किए थे। इस डील की वैल्यू 6.5 अरब डॉलर है। यह अधिग्रहण रिकॉर्ड चार महीने में पूरा हो गया है। इसे इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर और मैटेरियल स्पेस की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है। अंबुजा और एसीसी के अधिग्रहण के बाद अडानी ग्रुप सीमेंट उत्पादन के मामले में दूसरे नंबर पर आ गया है। UltraTech इंडिया की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी है।

यह भी पढ़ें : 1 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती हैं 5G सेवाएं, PM मोदी कर सकते हैं 5G सर्विसेज की शुरुआत

अडानी ने कहा, "इस बिजनेस में एट्री का आधार इंडियन स्टोरी में हमारा भरोसा है। हमारा मानना है कि 2050 तक इंडियन इकोनॉमी 25-30 ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी।" उन्होंने कहा कि अपनी टाइमिंग की वजह से भी यह डील काफी अहम है। यह ऐसे वक्त हुई है, जब इकोनॉमी जबर्दस्त रिकवरी के रास्ते पर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें