जानिए किन शेयरों में आज रही हलचल

ईसीबी अपनी बैठक में राहत पैकेज का एलान कर सकता है जिससे मेटल्स की मांग में तेजी आने के आसार हैं।

अपडेटेड Mar 10, 2016 पर 4:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    मेटल शेयरों में तेजी

    ईसीबी की बैठक से पहले आज मेटल शेयरों में तेजी देखने को मिली। दरअसल में ईसीबी अपनी बैठक में राहत पैकेज का एलान कर सकता है जिससे मेटल्स की मांग में तेजी आने के आसार हैं। इसके अलावा चीन ने भी अपने बैंकिंग सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए 20 अरब युआन के निवेश का एलान किया है जिससे भी मेटल शेयरों में चमक दिखी।

    इंफोसिस

    इंफोसिस के शेयर में आज तेज गिरावट दर्ज की गई। बड़ी ब्लॉक डील के कारण शेयर पर दबाव दिखा। कंपनी के 78 लाख शेयरों के सौदे 1150 रुपये के भाव पर हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी के फाउंडर एस गोपाल कृष्णन और एस डी शिबुलाल ने कंपनी के शेयर बेचे हैं। जो शेयर बेचे गए हैं वो कंपनी के कुल शेयर कैपिटल 0.3 फीसदी हिस्सा है।

    बीएचईएल

    बीएचईएल के शेयर में आज तेज गिरावट देखी गई। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच के लक्ष्य घटाने के बाद शेयर पर बिकवाली का दबाव दिखा। बैंक ऑफ अमेरिका मेरिल लिंच ने बीएचईएल की अंडरपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है। लेकिन लक्ष्य 129 से घटाकर 93 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि आगे जाते हुए कंपनी की आय पर दबाव देखा जाएगा।


    ओएनजीसी

    कैबिनेट ने ओएनजीसी को रत्ना और आर-सीरीज ऑयल और गैस फील्ड वापस करने का फैसला लिया है। ये फील्ड पहले एस्सार ऑयल को दी गई थीं लेकिन लंबे समय तक काम शुरु ना होने के कारण सरकार ने ये फील्ड ओएनजीसी को लौटाने का फैसला लेना पड़ा। इन फील्ड में 8.7 करोड़ बैरल क्रूड और 1.2 अरब क्यूबिक मीटर गैस का भंडार है।

    पावर ग्रिड

    पावर ग्रिड के बोर्ड ने 8 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

    टोरेंट पावर

    टोरेंट पावर के बोर्ड ने 4.5 रुपये प्रति शेयर की दर से अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। डिविडेंड पर टैक्स लगने से पहले लगातार कंपनियां डिविडेंड देने का एलान कर रही हैं। आज टोरेंट पावर ने डिविडेंड देने की घोषणा की। कंपनी ने एक्सचेंजों को जानकारी दी है कि उसके बोर्ड ने साल 2015-16 के लिए प्रति शेयर 4.5 रुपये का डिविडेंड देना का फैसला लिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।