चीनी शेयर

चीनी शेयर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के कारण दाम बढ़ने के कारण चीनी और कॉफी शेयरों में खासी तेजी देखने को मिली। उत्पादन में कमी के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कमोडिटीज के दामों में तेजी आई है चीनी और कॉफी शेयरों को सपोर्ट मिला है।
ओडिसा प्लांट के लिए पर्यावरण मंजूरी मिलने के बाद आज भूषण स्टील के शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिली। कंपनी की ओडिसा में पेलेट प्लांट लगाने की योजना है जिसकी क्षमता 70 लाख टन होगी। इस प्लांट पर करीब 3 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा।
महिंद्रा लाइफस्पेस को मुंबई में एक प्रॉपर्टी की रीडेवलपमेंट के लिए कोर्ट से मंजूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद कंपनी रिशी गगन ट्रस्ट की प्रॉपर्टी का अधिग्रहण और रीडेवलपमेंट कर पाएगी।
ग्लेनमार्क फार्मा को माइग्रेन की दवा के लिए यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने बीएसई को सूचना दी है कि ये दवा इंडो फार्मास्युटिकल्स की दवा फ्रोवा की तरह ही है। अमेरिका में इस दवा का मार्केट साइज 8.78 करोड़ डॉलर है।
विप्रो: कॉन्ट्रेक्ट मिला
विप्रो को डेनमार्क की यूटिलिटी कंपनी एनआरजीआई से आईटी प्लेटफॉर्म डेवलप करने के लिए कॉन्ट्रेक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रेक्ट के तहत कंपनी एनआरजीआई के सीआरएम बिलिंग और सर्विस ऑपरेशन को ट्रांसफॉर्म करने के लिए प्लेटफॉर्म बनाएगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।