जानिए इन शेयरों में आज क्यों रही हलचल

वकरंगी ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के रिटेल आउटलेट्स पर सेंटर खोलने के लिए करार किया है।

अपडेटेड Mar 15, 2016 पर 4:22 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    लुपिन

    यूएसएफडीए की आपत्तियों के बाद आज लुपिन के शेयर में तेज गिरावट दर्ज की गई। यूएसएफडीए ने गोवा प्लांट की जांच के बाद 8-9 आपत्तियां जताई हैं। पिछले साल जुलाई में भी कंपनी के इसी प्लांट पर यूएसएफडीए ने 9 आपत्तियां जताई थी। आपको बता दें कि अमेरिका में लुपिन की कुल बिक्री में गोवा प्लांट की हिस्सेदारी करीब 45 फीसदी है।

    अरबिंदो फार्मा

    अरविंदो फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए  से ऑस्टियोपोरोसिस की दवा इबैंड्रोनेट सोडियम टेबलेट के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है। ये दवा महिलाओं  में ऑस्टियोपोरोसिस के इलाज में काम आती है। कंपनी अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से इस दवा की  बिक्री शुरू करेगी। अमेरिका में दवा का मार्केट साइज करीब 5.5 करोड़ डॉलर है।

    वकरंगी

    वकरंगी ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के रिटेल आउटलेट्स पर सेंटर खोलने के लिए करार किया है। कंपनी आईओसी के 25 हजार आउटलेट्स में वकरंगी केंद्र खोलेगी। इन केंद्रों पर कंपनी सरकारी सेवाओं, ई-कॉमर्स, बैंकिंग, इंश्योरेंस और एटीएम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। वकरंगी की 2020 तक देश भर में 75 हजार केंद्र खोलने की योजना है।


    एलएंडटी

    एलएंडटी को 1672 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के बिल्डिंग और फैक्ट्री बिजनेस को 967 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। जिसमें एक ऑर्डर उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद का है जबकि दूसरा ऑर्डर मुंबई के एक डेवलपर से मिला है। इसके अलावा कंपनी के पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस को इथोपिया से 580 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

    क्रॉम्प्टन ग्रीव्स

    कंज्युमर बिजनेस के डीर्मजर के बाद आज क्रॉम्पटन ग्रीव्स के शेयर इंट्रा डे के दौरान करीब 74 फीसदी की गिरावट देखी गई। डीमर्जर के बाद क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स के पास सिर्फ पावर और इंडस्ट्रियल सिस्टम का बिजनेस रह जाएगा। कंपनी कंज्युमर बिजनेस को क्रॉम्पटन एंड ग्रीव्स कंज्युमर इलेक्ट्रिकल के नाम अलग से लिस्ट कराएगी। नई कंपनी की लिस्टिंग अप्रैल में होने की उम्मीद है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।