वॉकहार्ट को एफडीसी दवा पर रोक के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने सरकार के दवाओं पर रोक के आदेश पर स्टे लगा दिया है। इस मामले में 21 मार्च को अगली सुनवाई होगी। वोकहार्ट के अलावा सिप्ला, डॉ रेड्डीज, एल्केम ने कॉम्बिनेशन दवा पर बैन के खिलाफ याचिका दायर की है।
ऑर्किड फार्मा को यूएसएफडीए से पर्किंसन बीमारी की दवा के लिए मंजूरी मिलने के बाद आज ऑर्किड फार्मा के शेयर में तेजी देखी गई। कंपनी को रेसाजिलाइन
टेबलेट के लिए अमेरिका बिक्री के लिए अनुमति मिली है। कंपनी वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ये दवा लॉन्च कर सकती है।
केईसी इंटरनेशनल
आरपीजी ग्रुप की फर्म केईसी इंटरनेशनल को 1041 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस को घरेलू बाजार के अलावा अफ्रीका और अमेरिका से 933 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। जबकि केबल बिजनेस को 108 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
सुजलॉन को अलग-अलग सेगमेंट से 81.90 मेगावॉट के ऑर्डर मिला है।
कैरियर प्वाइंट के शेयर में आज खासी तेजी देखी गई। नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ साझेदारी के एलान के बाद शेयर में लेवाली देखने को मिली। कंपनी ने स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के साथ ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट के लिए करार किया है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।