Get App

जानिए इन शेयरों में आज क्यों रही हलचल

आरपीजी ग्रुप की फर्म केईसी इंटरनेशनल को 1041 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 17, 2016 पर 3:39 PM
जानिए इन शेयरों में आज क्यों रही हलचल

वॉकहार्ट को एफडीसी दवा पर रोक के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली है। कोर्ट ने सरकार के दवाओं पर रोक के आदेश पर स्टे लगा दिया है। इस मामले में 21 मार्च को अगली सुनवाई होगी। वोकहार्ट के अलावा सिप्ला, डॉ रेड्डीज, एल्केम ने कॉम्बिनेशन दवा पर बैन के खिलाफ याचिका दायर की है।

ऑर्किड फार्मा को यूएसएफडीए से पर्किंसन बीमारी की दवा के लिए मंजूरी मिलने के बाद आज ऑर्किड फार्मा के शेयर में तेजी देखी गई। कंपनी को रेसाजिलाइन
टेबलेट  के लिए अमेरिका बिक्री के लिए अनुमति मिली है। कंपनी वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में ये दवा लॉन्च कर सकती है।

केईसी इंटरनेशनल 
 
आरपीजी ग्रुप की फर्म केईसी इंटरनेशनल को 1041 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस को घरेलू बाजार के अलावा अफ्रीका और अमेरिका से 933 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। जबकि केबल बिजनेस को 108 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

सुजलॉन एनर्जी

सुजलॉन को अलग-अलग सेगमेंट से 81.90 मेगावॉट के ऑर्डर मिला है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें