Get App

जानिए आज क्यों रही इन शेयरों में हलचल

देखते हैं आज किन शेयरों में रही हलचल और कौनसी कंपनियां अपनी खबरों के दम पर चर्चा में रहीं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 17, 2016 पर 3:47 PM
जानिए आज क्यों रही इन शेयरों में हलचल

देखते हैं आज किन शेयरों में रही हलचल और कौनसी कंपनियां अपनी खबरों के दम पर चर्चा में रहीं।

बीएएसएफ
बीएएसएफ ने एक्जोनोबल के साथ 47.5 करोड़ यूरो का करार किया है। इस करार के तहत बीएएसएफ अपना इंडस्ट्रियल कोटिंग कारोबार एक्जोनोबल को बेचेगी। करार में टेक्नोलॉजी, पेटेंट और ट्रेडमार्क ट्रांसफर के साथ-साथ दो प्लांट भी शामिल हैं। दोनों कंपनी 2016 के अंत तक इस सौदे को पूरा करना चाहती हैं।  

ग्लेनमार्क
ग्लेनमार्क को अमेरिका में चर्मरोग से संबधित बीमारी को दूर करने में कारगर एक दवा की मंजूरी मिली है। कंपनी ने दावा किया है कि उसे यूएसएफडीए से फौरी मंजूरी मिली है। हालांकि कंपनी पूरी तरह से मंजूरी मिलने के बाद ही इस दवा को बेचेगी।  फिलहाल अमेरिका में कंपनी 106 से ज्यादा दवाएं अमेरिका में बेच रही है। इस खबर के बाद से ही आज ग्लेनमार्क के शेयरों में तेजी देखी गई। 

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज
डॉ रेड्डीज के बोर्ड ने शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। बोर्ड ने अधिकतम 3500 रुपए के भाव से बायबैक को मंजूरी दी है। दिसंबर तिमाही के अंत में कंपनी में 74.43 फीसदी की पब्लिक शेयरहोल्डिंग थी जबकि प्रोमोटर्स का हिस्सा 25.57 फीसदी था। तीसरी तिमाही में कंपनी ने 7500 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा कमाया था जबकि आया 73900 करोड़ से ज्यादा रही थी। 

यस बैंक
यस बैंक ने अल्ट्राकैश टेक्नोलॉजी के साथ पेमेंट प्रोसेसिंग के लिए करार किया है। इस करार के तहत अल्ट्राकैश बैंक को साउंड वेव के जरिए पेमेंट प्रोसेस करने की सुविधा उपलब्ध कराएगा। अल्ट्राकैश की पेटेंटिड टेक्नोलॉजी में एक डिवाइस से दूसरी डिवाइस में साउंड वेब के जरिए पेमेंट ट्रांसफर हो सकती है। इस करार के बाद अल्ट्राकैश यस बैंक के स्पॉन्सर्ड मोबाइल वालेट जारी कर पाएगी और बैंक की आईएमपीएस सुविधा का उपयोग भी कर पाएगी।

भूषण स्टील
भूषण स्टील के बोर्ड ने डीमर्जर को मंजूरी दे दी है। इसके तहत कंपनी का ओडिशा प्लांट 2 भागों में बांटा जाएगा। इसके अलावा कंपनी के साहिबाबाद और खोपोली प्लांट भी अलग अलग किए जाएंगे। इस खबर के बाद कंपनी के शेयर में करीब 6 फीसदी की तेजी देखी गई। कंपनी पर भारी कर्ज है इसलिए काफी समय से डीमर्जर की सुगबुगाहट चल रही थी।

सोलर इंडस्ट्रीज
इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव बनाने वाली कंपनी सोलर इंडस्ट्री ने महाराष्ट्र सरकार के साथ नागपुर में प्लांट बनाने के लिए करार किया है। कंपनी प्लांट लगाने के लिए 1550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी अपनी 100 फीसदी सब्सिडियरी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव के जरिए ये प्लांट लगाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें