जानिए इन शेयरों में आज क्यों रही हलचल

बीएचईएल को बांग्लादेश से पावर प्लांट लगाने के लिए ऑर्डर मिला है।

अपडेटेड Feb 23, 2016 पर 3:53 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जेपी ग्रुप: हेड क्वॉर्टर पर कब्जा करेंगे बैंक

    बैंक जेपी ग्रुप के मुख्यालय निर्माण सदन पर कब्जा कर सकते हैं। जेपी इंफ्रा के लोन पर डिफाल्ट करने से रोकने के लिए बैंक ये कदम उठा सकते हैं। निर्माण सदन का मूल्य करीब 3000 करोड़ रुपये है। बता दें कि जेपी इंफ्राटेक पर बैंकों का करीब 19 हजार करोड़ बकाया है।

    बीएचईएल को मिला बड़ा ऑर्डर

    बीएचईएल को बांग्लादेश से पावर प्लांट लगाने के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी का ये सबसे बड़ा विदेशी ऑर्डर है। ऑर्डर के तहत कंपनी बांग्लादेश में 160 करोड़ डॉलर की लागत से कोयला आधारित पावर प्लांट लगाएगी। इस ऑर्डर से कंपनी की ऑर्डर बुक में फिर से जान लौटने की उम्मीद है जो काफी समय से सुस्त पड़ी थी।

    एल्केम को मिली यूएसएफडीए की मंजूरी

    अमेरिकी दवा रेगुलेटर यूएसएफडीए से माइग्रेन की दवा की मंजूरी मिलने के बाद एल्कैम के शेयर में आज तेजी देखी गई। कंपनी को मैक्साल्ट नाम की दवा को अमेरिका में बेचने के लिए मंजूरी मिली है। ये दवा माइग्रेन के दर्द के इलाज में काम आती है। जानकारों के मुताबिक इस दवा का बाजार करीब 10 करोड़ डॉलर का है। अरबिंदो फार्मा, जुबिलेंट और ग्लेनमार्क को पहले ही इस दवा के लिए मंजूरी मिल चुकी है।


    एचसीसी: मणिपुर में मिला ऑर्डर

    एचसीसी-वीसीसीएल के ज्वाइंट वेंचर को मणिपुर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर मिला है। ये ऑर्डर मणिपुर सरकार ने दिया है।

    वर्चुसा को सीसीआई की मंजूरी

    अमेरिकी कंपनी वर्चुसा को पोलारिस कंसल्टिंग में 53 फीसदी हिस्सा खरीदने के लिए सीसीआई की मंजूरी मिल गई है। कंपनी ये हिस्सेदारी 1173 करोड़ रुपए में खरीदेगी। इस खरीद से वर्चुसा को बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विस सेगमेंट में पैठ बढ़ाने में मदद मिलेगी। पिछले साल नवंबर में वर्चुसा ने प्रोमोटर अरुण जैन और कुछ दूसरे शेयरधारकों से 53 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया था।

    नेवेली लिग्नाइट: कोल ब्लॉक मिला

    नेवेली लिग्नाइट को कोल ब्लॉक मिलने के बाद आज कंपनी में शानदार तेजी देखी गई। कंपनी को ओडिशा में तालाबिरा-2 और 3 कोल ब्लॉक मिले हैं। दोनों ब्लॉक से कंपनी को 3.15 करोड़ टन कोयला मिलेगा जिससे कंपनी को पावर उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इससे पहले कंपनी को झारखंड में भी ब्लॉक मिले थे।

    सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स : आईपीडी ग्रुप से किया करार

    सेल्जर इलेक्ट्रॉनिक्स ने आस्ट्रेलियाई कंपनी आईपीडी ग्रुप से डिस्ट्रीब्यूशन के लिए करार किया है। इस करार के तहत आईपीडी ग्रुप आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सेल्जर के इलेक्ट्रिकल्स और सोलर फोटोवोल्टिक प्रोडक्ट बेचगी। सोलर फोटोवोल्टिक उत्पादों के लिए आस्ट्रेलिया एक बड़ा बाजार है।

    भारती एयरटेल में बढ़ेगा प्रोमोटरों का हिस्सा

    भारती एयरटेल में प्रोमोटर मिशल फैमिली और सिंगटेल अपनी हिस्सेदारी बढ़ा सकते हैं। प्रोमोटर भारती टेलीकॉम के जरिए कंपनी में 6 फीसदी और हिस्सा खरीद सकते हैं। इस सौदे के लिए मिशल परिवार और सिंगटेल राइट इश्यू के जरिए भारती टेलीकॉम में 2500 करोड़ रुपये डालेंगे।

    कोल इंडिया: कोयले की सप्लाई फीसदी बढ़ी

    पावर सेक्टर में कोल इंडिया की सप्लाई 7 फीसदी बढ़ गई है। अप्रैल से जनवरी के बीच कोल इंडिया ने पावर सेक्टर को कुल 34 करोड़ टन फ्यूल सप्लाई किया है। वहीं पिछले साल अप्रैल से जनवरी के बीच कंपनी ने करीब साढ़े 31 करोड़ टन फ्यूल सप्लाई किया था। 80 परसेंट तक घरेलू कोयले का उत्पादन कोल इंडिया ही करती है। बता दें कि सरकार चाहती है कि 2020 तक कोयला उत्पादन 150 करोड़ टन तक पहुंच जाए। जिसमें से 100 करोड़ टन कोयला कोल इंडिया सप्लाई करने का टार्गेट बना रही है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।