जानिए आज इन शेयरों में क्यों रही हलचल

ग्लेनमार्क फार्मा को लैकोसेमाइड ओरल सोल्यूशन के लिए यूएसएफडीए की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

अपडेटेड Mar 18, 2016 पर 3:56 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भूषण स्टील

    कर्ज के बोझ से बुरी तरह दबी भूषण स्टील पर बैंकों ने दबाव बढ़ा दिया है। बैंकों ने कंपनी से एसेट बेचने के लिए कहा है। साथ ही वो कंपनी के कामकाज और कैश फ्लो पर भी नजर रखेंगे। बैंकों ने खोपोली, ओडिशा, साहिबाबाद प्लांटों के लिए खरीददार ढूंढने को कहा है। बैंक 2 महीने में कंपनी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।  एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई बैंक, बीओबी, आईडीबीआई बैंक बड़े लेनदार हैं। कंपनी पर करीब 40,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।

    ल्यूपिन

    आज फार्मा शेयरों की की खासी पिटाई हुई। सीएलएसए के डाउनग्रेड करने के बाद ल्यूपिन में आज भारी बिकवाली देखी गई जिससे कंपनी का शेयर गिरकर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। सीएलएसए ने कंपनी रेटिंग घटाकर अंडरपरफॉर्म कर दी है। वहीं लक्ष्य 1800 रुपये से घटाकर 2162 रुपये कर दिया है। इसके अलावा सिटी ने भी कंपनी पर सतर्क रहने की सलाह दी है। 

    टोरेंट फार्मा

    टोरेंट फार्मा के लिए अच्छी खबर है। जांच के बाद कंपनी के दाहेज प्लांट को यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गई है। यूएसएफडीए से मंजूरी पाने वाला ये कंपनी का तीसरा प्लांट है।  अब तक कंपनी के 5 में से 3 प्लांट्स को मंजूरी मिल चुकी है।


    ग्लेनमार्क फार्माग्लेनमार्क फार्मा को लैकोसेमाइड ओरल सोल्यूशन के लिए यूएसएफडीए की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस दवा का उपयोग एपिलेप्सी या मिर्गी के इलाज के लिए होता है। अमेरिका में इस दवा का सलाना बिक्री 5.54 करोड़ डॉलर है।

    जेएसपीएल/जेएसडब्ल्यू एनर्जी

    जेएसपीएल यानि जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड और जेएसडब्ल्यू के बीच जल्द ही कारोबारी डील हो सकती है। सज्जन जिंदल की अगुवाई वाली जेएसडब्ल्यू एनर्जी जिंदल पॉवर लिमिटेड के रायगढ़ प्लांट को खरीद सकती है। ये डील करीब 6,000 करोड़ रुपये में हो सकती है।

    उजास एनर्जी

    उजास एनर्जी को राष्ट्रीय इस्पात निगम से  24.73 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को सोलर पावर प्लांट के लिए ये ऑर्डर मिला है। इससे पहले कंपनी को फरवरी में ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से ऑर्ड्रर मिला था। ऑर्डर मिलने से कंपनी के शेयर में खासी तेजी देखी गई।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।