Get App

जानिए आज इन शेयरों में क्यों रही हलचल

ग्लेनमार्क फार्मा को लैकोसेमाइड ओरल सोल्यूशन के लिए यूएसएफडीए की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 18, 2016 पर 3:56 PM
जानिए आज इन शेयरों में क्यों रही हलचल

कर्ज के बोझ से बुरी तरह दबी भूषण स्टील पर बैंकों ने दबाव बढ़ा दिया है। बैंकों ने कंपनी से एसेट बेचने के लिए कहा है। साथ ही वो कंपनी के कामकाज और कैश फ्लो पर भी नजर रखेंगे। बैंकों ने खोपोली, ओडिशा, साहिबाबाद प्लांटों के लिए खरीददार ढूंढने को कहा है। बैंक 2 महीने में कंपनी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।  एसबीआई, पीएनबी, आईसीआईसीआई बैंक, बीओबी, आईडीबीआई बैंक बड़े लेनदार हैं। कंपनी पर करीब 40,000 करोड़ रुपये का कर्ज है।

आज फार्मा शेयरों की की खासी पिटाई हुई। सीएलएसए के डाउनग्रेड करने के बाद ल्यूपिन में आज भारी बिकवाली देखी गई जिससे कंपनी का शेयर गिरकर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। सीएलएसए ने कंपनी रेटिंग घटाकर अंडरपरफॉर्म कर दी है। वहीं लक्ष्य 1800 रुपये से घटाकर 2162 रुपये कर दिया है। इसके अलावा सिटी ने भी कंपनी पर सतर्क रहने की सलाह दी है। 

टोरेंट फार्मा

टोरेंट फार्मा के लिए अच्छी खबर है। जांच के बाद कंपनी के दाहेज प्लांट को यूएसएफडीए की मंजूरी मिल गई है। यूएसएफडीए से मंजूरी पाने वाला ये कंपनी का तीसरा प्लांट है।  अब तक कंपनी के 5 में से 3 प्लांट्स को मंजूरी मिल चुकी है।

ग्लेनमार्क फार्माग्लेनमार्क फार्मा को लैकोसेमाइड ओरल सोल्यूशन के लिए यूएसएफडीए की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। इस दवा का उपयोग एपिलेप्सी या मिर्गी के इलाज के लिए होता है। अमेरिका में इस दवा का सलाना बिक्री 5.54 करोड़ डॉलर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें