चाय शेयर
चाय शेयर
देश में चाय की कीमतें बढ़ने की संभावना के कारण चाय कंपनी के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। जानकारों का कहना है कि देश में उत्पादन घटने के कारण चाय की कीमतों में बढ़त देखने को मिल सकती है।
मिडकैप आईटी कंपनी परसिस्टेंट के शेयर की आज तगड़ी पिटाई हुई। मार्जिन में कमी की आशंका के कारण शेयर पर दबाव देखा गया। कंपनी ने मार्जिन में 2 से 2.5 फीसदी तक दबाव पड़ने की बात कही है।
ठाणे के एक रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंजूरी मिलने के बाद इंडिया बुल्स रियल एस्टेट के शेयर में आज तेजी दिखी। करीब 7.2 एकड़ में बनने वाले इस प्रोजेक्ट की लागत 678 करोड़ रुपये है।
टाइटन टाटा संस की हिस्सेदारी बढ़ने के बाद आज टाइटन के शेयर में जोरदार तेजी दिखी। टाटा संस ने एक ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में अपना हिस्सा बढ़ाकर 20.84 फीसदी कर लिया है। ब्लॉक डील में टाटा संस ने टाटा ग्लोबल का 1.04 फीसदी हिस्सा खरीदा है।
एडलवाइज एआरसी ने मवाना शुगर के कर्ज की रीस्ट्रक्चरिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने आज एक्सचेंजों को इस बात की जानकारी दी। मवना शुगर पर एसबीआई और स्टेट बैंक ऑफ ट्रावणकोर का कर्ज था जिसे एडलवाइज एआरसी ने ले लिया है। रीस्ट्रक्चरिंग के तहत कुल सेटलमेंट राशि का भुगतान 8 साल में करना होगा।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।