Get App

जानिए इन शेयरों में आज क्यों रही हलचल

कीमतें बढ़ने की संभावना के कारण चाय कंपनी के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2016 पर 3:44 PM
जानिए इन शेयरों में आज क्यों रही हलचल

चाय शेयर

देश में चाय की कीमतें बढ़ने की संभावना के कारण चाय कंपनी के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। जानकारों का कहना है कि देश में उत्पादन घटने के कारण चाय की कीमतों में बढ़त देखने को मिल सकती है।

मिडकैप आईटी कंपनी परसिस्टेंट के शेयर की आज तगड़ी पिटाई हुई। मार्जिन में कमी की आशंका के कारण शेयर पर दबाव देखा गया। कंपनी ने मार्जिन में 2 से 2.5 फीसदी तक दबाव पड़ने की बात कही है।

इंडिया बुल्स रियल

ठाणे के एक रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट के लिए पर्यावरण मंजूरी मिलने के बाद इंडिया बुल्स रियल एस्टेट के शेयर में आज तेजी दिखी। करीब 7.2 एकड़ में बनने वाले इस प्रोजेक्ट की लागत 678 करोड़ रुपये है।

टाइटन टाटा संस की हिस्सेदारी बढ़ने के बाद आज टाइटन के शेयर में जोरदार तेजी दिखी। टाटा संस ने एक ब्लॉक डील के जरिए कंपनी में अपना हिस्सा बढ़ाकर 20.84  फीसदी कर लिया है। ब्लॉक डील में टाटा संस ने टाटा ग्लोबल का 1.04 फीसदी हिस्सा खरीदा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें