Get App

जानिए आज इन शेयरों में क्यों रही हलचल

ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर में आज इंट्रा डे के दौरान 1.5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2016 पर 4:20 PM
जानिए आज इन शेयरों में क्यों रही हलचल

टोरेंट फार्मा 10500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयर होल्डरों की मजूंरी मांगेगा। कंपनी की विस्तार योजनाओं के लिए शेयर और डेट के माध्यम से 10500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी के बोर्ड ने आज प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

एलएंडटी को 3200 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी की बिलि्ंडग और फैक्ट्री बिजनेस को 2018 करोड़ रुपये से ज्यादा के ऑर्डर मिले हैं। वहीं पावर ट्रांसमिशन बिजनेस को 710 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

ग्लेनमार्क फार्मा

ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर में आज इंट्रा डे के दौरान 1.5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए से एंटी इस्ट्रोजन दवा के लिए मंजूरी मिलने के बाद शेयर में लेवाली दिखी। अमेरिका में इस दवा का मार्केट करीब 33 करोड़ डॉलर का है।

वीडियो देखें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें