चीनी स्मार्टफोन निर्माता जियोनी ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन जियोनी मैक्स प्रो (Gionee Max Pro) लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को केवल एक ही वैरिएंट में पेश किया गया है जो कि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज है और इसकी कीमत Rs 6,999 रखी गई है। स्मार्टफोन तीन रंगों ब्लै, रेड और रॉयल ब्लू में आया है. स्मार्टफोन की पहली सेल 8 मार्च को रखी गई है।
बता दें कि जियोनी मैक्स प्रो स्मार्टफोन पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Gionee Max स्मार्टफोन का ही सक्सेसर है। लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 6,000 एमएएच बैटरी से लैस है, जिसमें आपको 34 दिन तक का स्टैंडबाय मिलता है। जबकि पिछले वर्ज़न में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद थी। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, वहीं इसमें 6.52 इंच का डिस्प्ले मौजूद है। फोन में आपको फेस-अनलॉक जैसे फीचर्स भी प्राप्त होंगे।
जियोनी मैक्स प्रो को समर्पित एक पेज Flipkart पर लाइव किया गया है, जिसके मुताबिक स्मार्टफोन सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है। जियोनी मैक्स प्रो की पहली सेल Flipkart के माध्यम से 8 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है।
ये फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। 6.52-इंच का एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें आपको 3 जीबी रैम मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए जियोनी मैक्स प्रो में अपने पुराने वर्ज़न की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल बोकेह लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, इसके पिछले वर्ज़न में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था।
जियोनी मैक्स 32 जीबी रौम से लैस है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ पेज पर जानकारी दी गई है कि इसमें 34 दिन तक का स्टैंडबाय, 115 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक, 60 घंटे तक की कॉलिंग, 13 घंटे तक मूवी और 12 घंटे तक गेमिंग एक्सपीरियंस प्राप्त होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
