शॉपक्लूज डॉट कॉम पर लिस्टेड छोटी कंपनियां अब अपनी अलग वेबसाइट पा सकती हैं। इससे इन्हें अलग पहचान तो मिलेगी ही, इनके कारोबार में भी बढ़ोतरी होगी। ये मुमकिन हुआ है शॉपक्लूज और गोडैडी के बीच अहम करार से।

वेब डोमेन मुहैया कराने वाली अमेरिकी कंपनी गोडैडी और शॉपक्लूज के बीच इस करार से शॉपक्लूज पर मौजूद कंपनियों के ग्राहक एक क्लिक से सीधे उस कंपनी की वेबसाइट पर जा सकते हैं। अभी ग्राहकों को हजारों प्रॉडक्ट के बीच अपनी पसंद का प्रॉडक्ट चुनना पड़ता है। शॉपक्लूज पर करीब चार लाख कंपनियां लिस्टेड हैं। हर महीने ये ई-कॉमर्स कंपनी करीब 35 लाख ग्राहकों को प्रॉडक्ट बेचती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।